टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी समाज की महिलाओं के साथ होने वाले रेप के संदर्भ में आपत्तिजनक बातें कीं। विधायक ने यह भी दावा किया कि कई लोग मिलकर यह अपराध करते हैं और धर्मग्रंथों के अनुसार इसे “तीर्थ का फल” कहा जाता है।

भाजपा ने इस बयान को आपत्तिजनक बताया है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से स्पष्ट जवाब मांगा है। भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं को “खूबसूरती” के आधार पर तौलना और एससी-एसटी महिलाओं के साथ रेप को धर्मग्रंथ से जोड़ना न केवल शर्मनाक है, बल्कि स्त्री-द्वेष और दलित-विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह किसी जुबानी फिसलन की बात नहीं, बल्कि अपराधी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान और उनके साथ अपराध किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

See also  Dussehra 2025: विजयादशमी पर यहां की खास परंपरा: रावण दहन की बजाय बुराइयों का दहन

भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि कांग्रेस को या तो तत्काल माफी देनी होगी और विधायक को निलंबित करना होगा, या यह स्वीकार करना होगा कि पार्टी महिला-विरोधी और दलित-विरोधी मानसिकता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नारी देवी है, प्रयोग की वस्तु नहीं, और किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।