टीआरपी डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के सामने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 साल से चला आ रहा अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने की चुनौती होगी।

भारत ने पिछले लगभग चार दशकों में अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई वनडे सीरीज नहीं गंवाई है। इसके अलावा, इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम अब तक एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम सीरीज जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी


तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को इस मैच में बाहर रखा गया है। न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

See also  अकादमी बनाकर मलखंब और जिम्नास्टिक को किया जाएगा प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय टीम


शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड टीम


माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मिचेल हे, निक कैली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फोल्क्स, डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।