रायपुर। नए साल और क्रिसमस के मौके पर दुकानों में केक और ब्रेड की भारी बिक्री होती है। इसी के मद्देनजर राजधानी रायपुर में ब्रेड की फैक्ट्रियों में खाद्य विभाग ने छापेमारी की। जब खाद्य विभाग की टीम अचानक निरीक्षण करने पहुंची, तब हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम को ब्रेड, केक फैक्ट्री में खामियां मिली। टीम ने नमूने लिये और जांच के लिए भेजा गया। साथ ही खामियां मिलने पर केक-ब्रेड की फैक्ट्रियों को नोटिस थमाया गया है

क्रिसमस व नव वर्ष के आगमन को देखते हुए केक एवं बेकरी उत्पाद की बिक्री बढ़ जाती है। गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इन सब को देखते हुए खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने फर्म मेसर्स ए-1 बेकरी, मालवीय रोड से 2 विधिक नमूना “स्पंज केक एवं ब्रेड” का लिया गया व सुधार सूचना का नोटिस दिया गया।

इस फर्म को किया गया सील

See also  One Day Seminar on ‘ARTIFICIAL INTELLIGENCE, MACHINE LEARNING & DATA SCIENCE’ To Be Organized in Kalinga University

इसी तरह फर्म लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट समता कॉलोनी से 4 नमूना “केक मिक्स, सुगर बॉल्स, जीरा कूकीज, बटर लच्छा कूकीज” लिया गया।
फर्म की मशीनरीज में गंदगी को देखते हुए एक सप्ताह के लिए सील किया गया। साथ ही आवश्यक सुधार के लिए नोटिस थमाया गया।

फर्म ओवेन शेफ कटोरा तालाब से “लूज केक” का नमूना लिया गया व सुधार का नोटिस दिया गया। फर्म आरना बेकर्स प्रा. लिमि. जरौदा से “चॉकलेट कूकीज, कोकोनट कूकीज, अंजवाईन कूकीज एवं मिल्क रस्क टोस्ट, प्लेन रस्क टोस्ट, लूज मैदा” का नमूना लिया गया। साथ ही सुधार सूचना का नोटिस भेजा गया।

फर्म मैड बेकर्स, कोटा, रायपुर से “डबल चोको चिप्स कुकीज एवं लूज ड्राई वेनिला केक” का विधिक नमूना लिया गया एवं सुधार सूचना का नोटिस प्रेषित किया गया।

इस कार्रवाई में बेकरी से संबंधित 15 विधिक व 2 सर्विलांस नमूना लिए गए। सभी संग्रहित खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। जहां से परीक्षण / विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।

See also  IIC कलिंगा विश्वविद्यालय ने MoE और AICTE नई दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से IIC इम्पैक्ट लेक्चर सीरीज़- I का आयोजन किया