India-US trade deal: दावोस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ग्रीनलैंड से लेकर यूरोपियन यूनियन तक के मुद्दे पर बात की। उन्होंने अमेरिका की सुधरती अर्थिक स्थित का बखान किया।

India-US trade deal: ट्रंप ने भारत को लेकर फ्यूचर प्लानिंग का भी खुलासा किया। ट्रंप ने कहा हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, मोदी शानदार इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ जल्द अच्छी डील करने जा रहे हैं।

India-US trade deal: ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत एक निर्णायक मोड़ पर है। साल 2025 में ट्रंप ने भारत के कुछ उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाकर सबको चौंका दिया था, लेकिन अब 2026 की शुरुआत में सुर बदलते दिख रहे हैं।

India-US trade deal: भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बेहद करीब हैं। भारत ने अमेरिका से आयात होने वाले दालों और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने के संकेत दिए हैं, जबकि बदले में ट्रंप प्रशासन भारतीय स्टील, एल्युमीनियम और आईटी सेवाओं के लिए अमेरिकी बाजार के दरवाजे आसान कर सकता है। ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ नीति के बावजूद, भारत के साथ उनकी यह बातचीत दिखाती है कि वे भारत को चीन के खिलाफ एक मजबूत और भरोसेमंद आर्थिक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

See also  India-US trade deal: सबकुछ पॉजिटिव है… ट्रेड डील को लेकर अमेरिका से बातचीत पर भारत का पहला बयान, क्या बन गई टैरिफ पर बात