टीआरपी। Dhirendra Sweets was fined Rs. 10,000 : बीमारी फैलने से रोकने और शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर निगम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत मोती नगर में धीरेन्द्र स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भानजी भाई मिठाई फैक्ट्री में गंदगी पाई गई। इस पर फैक्ट्री और धीरेंद्र स्वीट्स के संचालक पर 10 हजार रुपये जुर्माना ठोंका। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा ने कार्रवाई की।

See also  Trending News: अंगारों पर चलकर हुआ दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश, रायगढ़ में अग्नि परीक्षा की अनोखी परंपरा