रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न बैच के आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

2001 बैच के राज्य कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। गृह मंत्रालय से इस संबंध में 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति मिली थी।

वहीं, 2008 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

2012 बैच के कुल आठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं। इन पदोन्नतियों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 6 जनवरी और 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई थी।

See also  उदंती टाइगर रिजर्व में खेत बनाने के लिए कर रहे थे अंधाधुंध कटाई, वन अमले ने कोर जोन से 53 ग्रामीणों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में कुल्हाड़ी जब्त..!

इसके अलावा, 2013 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों डॉ. अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और यशपाल सिंह को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। साथ ही, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला (2013 बैच) को चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।