Under-19 World Cup: बुलावायो। India U19 vs New Zealand U19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का 24वां मुकाबला भारतीय अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम अजेय रहते हुए सुपर-6 में पहुंची है।

Under-19 World Cup: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश के टॉस देर से हुआ और मुकाबले में 13-13 ओवर का नुकसान हुआ। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान आयुष म्हात्रे के इस फैसले को भारत के गेंदबाजों ने सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए।

Under-19 World Cup: इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। आरोन जॉर्ज 7 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। वैभव 40 रन बनाकर आउट हुए।

See also  Barsana Lathmar Holi: बरसाना में शुरु हुई लट्ठमार होली, कुंज गलियों में उड़े अबीर, गुलाल, देश-विदेश से 20 लाख लोग पहुंचे मथुरा

उसके बाद आयुष म्हात्रे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वो 53 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विहान मल्होत्रा ने 17 और वेदांत त्रिवेदी ने 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के लिए मेसन क्लार्क ने 1, जसकरन ने 1 और सेल्विन ने 1 विकेट चटकाए।