IND vs NZ T20 Series: गुवाहाटी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 154 रन बना कर 8 विकेट से तीसरा टी-20 जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीत ली। टीम ने रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। बरसापारा स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 153 रन ही बना सका।

IND vs NZ T20 Series: भारत ने 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम 14 गेंदों पर टी-20 फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर फिफ्टी लगाई। अभिषेक ने 68 और सूर्या ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले।

See also  ICC T20I Rankings: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के इस प्लेयर को मिला ईनाम, ​कोहली टॉप-10 से बाहर