टीआरपी डेस्क। 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया है। भाजपा द्वारा गठित इस छह सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ विधायक और पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री मंत्री ओपी चौधरी को भी समिति में शामिल किया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह, नंदन जैन, अखिलेश सोनी और अमित चिमनानी को सदस्य बनाया गया है।

See also  सीएम भूपेश बघेल ने धान के समर्थन मूल्य को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक