टीआरपी। suspended : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है।

 गौरतलब है कि बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरों ने सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग प्रेमनगर के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी को और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनों अधिकारियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। शासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत दोनों अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की है। 

See also  एफएटीएफ ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, अक्टूबर 2020 तक एक्शन प्लान पर अमल करें, अन्यथा ब्लैक लिस्ट होने के लिए रहें तैयार