टीआरपी। Anganwadi centers : प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र है, इनमें से सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना स्वयं का भवन ही नहीं है। इतना ही नहीं राजधानी रायपुर में पांच बार पार्षद चुने गए और नगर निगम में सभापति के खुद के वार्ड में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। इसका कारण बताते हुए सभापति कहते हैं कि उनके वार्ड की अधिकतर जमीन रेलवे की है और वार्ड में आंगनबाड़ी बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। दूसरी ओर शुक्रवार को पार्षद पार्षद प्रमोद कुमार साहू के वार्ड में एक साथ छह आंगनबाड़ी बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया।

दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, जोन 6 के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता ने पार्षद प्रमोद कुमार साहू के वार्ड में 6 नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन और एक करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण किया।

दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि रायपुर शहर में जोन 6 के तहत वार्ड 63 क्षेत्र जैसी घनी आबादी वाले वार्ड में बसी बस्तियों का कोई भी बच्चा किसी भी हालत में पढाई से वंचित ना रहे।

See also  "एक भी रुपया लेप्स नहीं होना चाहिए": विधायक सुनील सोनी की दो टूक, काम रोकने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश

नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि वे पाँचवी बार नगर निगम रायपुर में पार्षद चुनकर आए हैं। उनके रमण मन्दिर वार्ड में अब तक एक भी आंगनबाड़ी नहीं है। उनका वार्ड क्षेत्र रेलवे क्षेत्र की बड़ी भूमि के अंतर्गत आता है। शासन की अन्य कोई भूमि उनके वार्ड क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर पार्षद प्रमोद साहू के वार्ड के लोग खुशनसीब हैं कि उनके वार्ड में छह आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा है।