टीआरपी। parking fees : मरीन ड्राइव यानी ऐतिहासिक तेलीबांधा तालाब में पार्किंग शुल्क घोषित किए जाने का विरोध होना शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि मार्निंग वॉक करने आने वालों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो लोग अपने वाहनों से तालाब के किनारे स्थिति होटल रेस्टॉरेंट में आते हैं और वाहन तालाब के किनारे खड़ा करते हैं। केवल उन लोगों से ही पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।
महापौर मीनल चौबे तेलीबाँधा तालाब, मरीन ड्राइव के वाहन पार्किंग स्थल पहुंचीं वाहन पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रतिदिन सुबह सैकड़ों की संख्या में मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों से कोई भी वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लेने और इसका विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए कि मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में मार्निग वाक करने वाले किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए।
महापौर मीनल चौबे ने कहा जो लोग वाहन खड़ा करके रेस्टोरेंट, होटल में घंटों समय बिताते हैँ और वाहन अव्यवस्थित ख़डी करते हैँ, उनसे शुल्क लेना जायज है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है, मुनाफे के लिए क़तई नहीं’।


