बुलावायो। IND vs PAK, U19 World Cup: जिम्बाब्वे के बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पर रविवार को खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ 58 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
IND vs PAK, U19 World Cup: वेदांत त्रिवेदी ने खेली दमदार पारी
इस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत अंडर-19 टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। वैभव सूर्यवंशी ने 98 गेंदों पर 68 रन बनाकर भारत की जीत पक्की कर दी। कनिष्क चौहान ने भी 29 गेंदों पर 35 रन की उपयोगी पारी खेली।
आरएस अंबरीश ने भी 38 गेंदों पर 29 रन जोर्ड़े आखिरी ओवरों में कनिष्क चौहान और खिलान पटेल की 50 रनों की साझेदारी ने स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुब्हान ने 9.5 ओवर में 3 विकेट लिए और मोहम्मद सय्याम ने 2 विकेट चटकाए।
IND vs PAK, U19 World Cup: पाकिस्तान 194 रन पर ढेर
253 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। उस्मान खान ने 92 गेंदों पर 66 रन बनाए और हमजा ज़हूर ने 49 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। फरहान यूसुफ ने भी 39 गेंदों पर 38 रन बनाए। लेकिन 46.2 ओवर में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर सिमट गई। भारत के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट झटके।



