टीआरपी। Deputy Chief Minister Arun Sao : समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक सहित सभी के लिए समाज का द्वार सदैव खुला रहना चाहिए। सामाजिक पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहें, ताकि हर सदस्य यह महसूस करे कि समाज उसके साथ है। साथ ही वर्ष में कम से कम दो बार सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे समाज से उनका जुड़ाव मजबूत हो और वे समाज में अपने महत्व को समझ सकें। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू समाज के बालोद जिला कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए।

छात्रावास भवन का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने साहू समाज के विद्यार्थियों के हित में बालोद में छात्रावास भवन के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही सामाजिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही कहा कि शिक्षा, कृषि, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने के मामले में बालोद जिले की हमेशा एक अलग पहचान रही है, जिसे आगे और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी अब नए पदाधिकारियों के कंधों पर है।

See also   ई-रिक्शा से बनी आत्मनिर्भर गायत्री

समारोह में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, पूर्व मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू एवं रमशीला साहू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंह साहू, विपिन साहू, दीपक साहू, प्रीतम साहू, प्रतिभा चौधरी, हलधर साहू और वीरेंद्र साहू सहित नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू, मदन साहू, बंशीलाल साहू, गणेश राम साहू, राजेश साहू, भागवत साहू सुनील साहू भी मौजूद थे।