टीआरपी। Sirpur Festival : प्रदेश के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिरपुर में इन दिनों तीन दिवसीय महोत्सव चल रहा है। आसपास के गांवों सहित देश-विदेश से आए पर्यटक सिरपुर के वैभवशाली धरोहरों का भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही रात्रि में पंडाल में लोक गीत, सूफी गीत, बालीवुड के गीत-संगीत का आनंद ले रहे हैं।

महोत्सव में शास्त्रीय, सूफी, भक्ति, लोक एवं आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल छाया है। एक ओरं इंडियन आइडल फेम सीजन 10 के नितिन कुमार एवं सीजन 12 क नचिकेत लेले एवं गायिकाा वैशाली रायकवार ने नए पुराने गीतों का मिश्रण प्रस्तुत किया।

अपनी सुमधुर, सशक्त एवं भावपूर्ण आवाज़ से मंच पर समां बांध दिया। तीनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मधुर प्रेम गीतों पर दर्शक झूम उठे।


कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और दर्शकों के बीच आत्मीय संवाद भी देखने को मिला। कलाकारों ने सिरपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए यहाँ प्रस्तुति देने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

See also  ब्रेकिंग: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी