Allahabad High Court decision on parole of Atiq Ahmed sons Umar and Ali Ahmed
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतीक अहमद के बेटों उमर और अली अहमद की पैरोल अर्जी मंजूर की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने पहली से चौथी, 6वीं-7वीं और 9वीं-11वीं की परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी अपने पिछले आदेश में बड़ा संशोधन किया है। नए आदेश के अनुसार, रायपुर सहित पूरे प्रदेश के निजी स्कूल अब पूर्व की भांति अपनी लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे।

संशोधित आदेश: किसके लिए क्या नियम?

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी संशोधित पत्र के बाद अब व्यवस्था पूरी तरह साफ हो गई है:

  • निजी स्कूल: अपनी स्थानीय कक्षाओं (पहली से चौथी, 6वीं-7वीं, 9वीं और 11वीं) की परीक्षाएं खुद आयोजित और मूल्यांकित करेंगे।
  • शासकीय एवं आत्मानंद स्कूल: सरकारी स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं की पूरी जिम्मेदारी पूर्ववत जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की ही रहेगी।

आदेश का क्यों हो रहा था विरोध?

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने इस आदेश को रद्द करने की पुरजोर मांग की थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष का तर्क था कि निजी स्कूल कई ऐसे अतिरिक्त विषय भी पढ़ाते हैं जो सरकारी पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होते। ऐसे में विभाग द्वारा परीक्षा कराने पर मूल्यांकन और विषयों की स्पष्टता को लेकर भारी समस्या उत्पन्न हो रही थी। निजी स्कूलों ने इसे ‘मानसिक दबाव’ करार दिया था, जिसके बाद विभाग ने अपनी नीति में बदलाव किया है।

See also  छत्तीसगढ़ से जुड़ी आर्सेलर मित्तल कंपनी का फ्रांस में राष्ट्रीयकरण का प्रस्ताव

पहले जारी हुआ था ये पत्र

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।