Surajkund Mela: फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ. मेले में ‘सुनामी’ झूला अचानक टूटकर गिर पड़ा। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झूला टूटकर गिरते ही मेले में अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस वहां पहुंची और झूले के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। लोगों को बचाते समय एक इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Surajkund Mela: चश्मदीद ने बताया हादसे का आंखों देखा हाल

हादसे के वक्त वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया तेज चलते-चलते झूला अचानक से नीचे गिर गया, जिससे झूले पर फंसे करीब 13 लोग घायल हो गए। राघव ने बताया कि जब झूला रुका था, तभी वहां मौजूद एक पुलिस इंस्पेक्टर लोगों को नीचे उतारने के लिए ऊपर चढ़े थे। जब झूला ऊपर से नीचे गिरा तो इंस्पेक्टर भी तेजी से नीचे गिरे और घायल हो गए। हादसे में इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

See also  CG NEWS : भिलाई में ASI के बेटे ने आरक्षक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार