CSVTU PhD fee scam case: दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई में पीएचडी शोधार्थियों से फीस के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर नेवई थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CSVTU PhD fee scam case: विश्वविद्यालय द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पीएचडी शाखा में कनिष्ठ सलाहकार के पद पर कार्यरत था और एचएससीएल कॉलोनी का निवासी है।

CSVTU PhD fee scam case: पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार प्रसाद ने पीएचडी शोधार्थियों से नकद राशि वसूल कर उन्हें फर्जी फीस रसीदें जारी कीं। शोधार्थियों को यह विश्वास दिलाया गया कि उनकी फीस विश्वविद्यालय के खाते में जमा कर दी गई है, जबकि वास्तव में पूरी राशि आरोपी ने अपने कब्जे में रख ली।

See also  रायपुर एयरपोर्ट पर बरसे पवन खेड़ा, RSS पर साधा निशाना… आज जिला अध्यक्षों को देंगे गुरुमंत्र

CSVTU PhD fee scam case: मामले की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच कराई, जिसमें धोखाधड़ी के प्रमाण सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया है।