Proposed ICAI Bhawan Raipur Foundation Stone Laying

रायपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा ने एक नया इतिहास रच दिया है। रायपुर में प्रस्तावित ICAI भवन का शिलान्यास समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विशेष बात यह है कि यह भवन देश की किसी भी शाखा को आवंटित अब तक के सबसे बड़े भूखंड पर निर्मित किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के सीए समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

यह परियोजना छत्तीसगढ़ के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और हजारों सीए विद्यार्थियों के लिए पेशेवर उत्कृष्टता का केंद्र बनेगी। विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस इस केंद्र के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को एआई (AI) लैब और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य में कॉर्पोरेट और वित्तीय शिक्षा का स्तर वैश्विक मानकों तक पहुंचेगा।

भवन का शिलान्यास ICAI के अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा के करकमलों से हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय परिषद सदस्य सीए अभय छाजेड़, सीए पंकज शाह, और सीए अनुज गोयल सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। रायपुर शाखा के 45 वर्षों के गौरवशाली सफर में यह पहला मौका है जब स्वयं के इतने विशाल भवन की नींव रखी गई है।

See also  कोविड से 18 मीडिया कर्मियों की मृत्यु उपरांत उनके परिजनों को दी गई सहायता राशि, पत्रकार सुरक्षा समिति ने भी सीएम से की थी मांग

रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को महज 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इस भवन में न केवल ऑडिटोरियम होंगे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आईटी लैब, और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन सेंटर भी होंगे। यह अधोसंरचना आने वाली पीढ़ी के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम मिलाने में मदद करेगी।