औरंगाबाद।बिहार के औरंगाबाद जिले में कथित तौर पर लड़कों से मेलजोल को लेकर परिवार वालों द्वारा डांटे जाने के बाद पांच लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। इस दौरान 4 लड़कियों की मौत हो गई। पांचवीं लड़की के बयान के बाद पुलिस ने सामूहिक आत्महत्या की पुष्टि की है। सबसे अहम बात यह है कि लड़कियों के मृत होने की सूचना पुलिस को दिए बिना ही गांववालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, हसपुरा थाना क्षेत्र की एक दलित बस्ती में 10 से 14 वर्ष की पांच लड़कियों ने 29 जनवरी को कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनमें से चार की मौत हो गयी तथा एक ही जीवित बची।

बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार

लड़कियों का उसी दिन पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया था। स्थानीय मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

See also  Kishwar Search Operation: 12000 फीट की ऊंचाई पर बंकर छिपे थे जैश के आतंकी, सर्दी में जिंदा रहने को इकट्ठा की भारी मात्रा में मैगी, सर्च ऑपरेशन में मिला सीक्रेट ठिकाना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मृत लड़कियों का 29 जनवरी को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जबकि पुलिस को घटना की जानकारी दो दिन बाद मिली।”

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अम्बरीश राहुल ने बताया, “जीवित बची लड़की ने कहा कि लड़कों के एक समूह से मेलजोल को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा डांटे जाने के बाद उन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाने का फैसला किया था।”

राहुल ने कहा कि लड़कियों ने खेत में एक साथ जहर खाया जिसके बाद चार लड़कियों की मौत हो गई तथा पांचवीं लड़की ने घर लौटकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पांचवीं लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वह खतरे से बाहर है।

दाउदनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार दास ने मीडिया को बताया, “जांच अभी जारी है। फिलहाल हमारे पास केवल जीवित बची लड़की का बयान है।” उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

See also  Parliament Session 2024 : भारत के इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव, आमने-सामने ये दो द‍िग्गज स‍ियासी चेहरे, कल होगा मतदान

मृतकों में से एक लड़की के परिजनों के अनुसार, लड़कियां खेलने के लिए घर से निकली थीं और बाद में गांव वालों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी अपने दोस्तों के साथ पास के खेत में मृत पाई गई है।