टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स का डर गहरा गया है। फिल्म ‘धुरंधर’ के अभिनेता रणवीर सिंह और ‘सिंघम’ निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य हैरी बॉक्सर ने इस बार न केवल इन सितारों को, बल्कि उनके मैनेजरों और परिवारों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी है। रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद यह इन दोनों के लिए दूसरी बड़ी धमकी है।

पुलिस में शिकायत करने के बाद गैंग का इस तरह दोबारा सामने आना यह दर्शाता है कि वे सुरक्षा एजेंसियों को खुली चुनौती दे रहे हैं। धमकी में सीधे तौर पर ‘मैनेजरों’ का जिक्र करना बॉलीवुड के पूरे वर्किंग इकोसिस्टम को डराने की एक सोची-समझी साजिश नजर आती है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह को संबोधित करते हुए कहा, “रणवीर सिंह, तूने रोहित शेट्टी को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी थी न? अब हम बताएंगे… तुम्हारी 7 पुश्तें भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। हमें पता है तुम्हारे मैनेजर कहाँ रहते हैं, कब आते-जाते हैं और तुम्हारा परिवार कहां है। अब हम एक-एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे, वरना सुधर जाओ।”

See also  अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी एजाज लकड़वाला पटना से गिरफ्तार

हैरी बॉक्सर ने ली पुर्तगाल फायरिंग की भी जिम्मेदारी

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने इस धमकी के साथ ही एक और अंतरराष्ट्रीय वारदात की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि पुर्तगाल में भारतीय लोगों के पासपोर्ट जब्त करने को लेकर जो फायरिंग हुई थी, उसके पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ है।

मुंबई पुलिस का बयान: ‘कॉपीकैट क्रिमिनल’ या असली खतरा?

धमकी भरे इस ऑडियो मैसेज के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच सतर्क है, लेकिन अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ऑडियो मैसेज पुलिस को मीडिया के माध्यम से ही मिला है। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए किसी की भी आवाज में फर्जी ऑडियो बनाना आसान है। पुलिस ने साफ किया है कि वे ‘कॉपीकैट क्रिमिनल’ (गैंग के नाम का इस्तेमाल करने वाले छोटे अपराधी) और ‘असली गैंग’ के बीच फर्क समझने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल सितारों की सुरक्षा कम नहीं की गई है।

See also  अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने Singham Again का किया ऐलान, स्क्रिप्ट को बताया फायर