रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपनी आईटी सेल (IT Cell) की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी इस सूची में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी और संभाग प्रभारियों के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश के सभी संभागों के लिए संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में आईटी सेल की गतिविधियों की निगरानी करेंगे। कार्यालय प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को कार्यालय प्रभारी और सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में युवा और तकनीक के जानकारों को तरजीह दी गई है, ताकि बदलते डिजिटल युग में पार्टी की उपस्थिति और अधिक प्रभावी हो सके। भाजपा का लक्ष्य इस टीम के जरिए राज्य के हर बूथ तक डिजिटल पहुंच बनाना है।

See also  CG CORONA UPDATE : प्रदेश में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, 24 घंटे में 75 मामले आए सामने, इस जिले में सबसे ज्यादा मरीज

देखें लिस्ट