टीआरपी डेस्क। असम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने एक बेहद अनोखे तरीके से हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री के लिए गुवाहाटी से इम्फाल (मणिपुर) का हवाई टिकट साझा करते हुए उनसे हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने की अपील की है।

बता दें कि मणिपुर पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है, और विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री की वहां अनुपस्थिति पर सवाल उठाता रहा है। कांग्रेस का यह टिकट पॉलिटिक्स वाला दांव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है।

पवन खेड़ा ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा कि चुनाव वाले राज्य हमेशा प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता होते हैं, लेकिन मणिपुर को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, आप आज असम में हैं और मणिपुर यहां से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। कृपया वहां भी जाइए, आपकी उपस्थिति वहां के लोगों को ढांढस बंधाने में मददगार साबित होगी।

See also  FIFA World Cup: भारतीय फुटबॉल टीम की जल्द हो सकती है फीफा में एंट्री, पीएम मोदी ने कहा- मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है....

खेड़ा ने टिकट की फोटो शेयर करते हुए आगे कहा कि चूंकि उनके पास पीएम का नंबर नहीं था, इसलिए वह टिकट सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे हैं। उन्होंने PM CARES फंड पर भी कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री को वहां जाकर दिखाना चाहिए कि वह वाकई में मणिपुर की परवाह करते हैं।

वहीं भाजपा ने इसे एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। गौरतलब है कि मणिपुर में 2023 से जारी हिंसा के बीच विपक्ष लगातार पीएम मोदी के वहां न जाने को मुद्दा बनाता रहा है।