बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-2028 के परिणाम देर रात घोषित होते ही नई नेतृत्व टीम की तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद के मुकाबले में रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज कर बार की कमान संभाली। अधिवक्ताओं ने अनुभवी और युवा चेहरों के संतुलित नेतृत्व को चुना। मतगणना पूरी होते ही हाईकोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और नई कार्यकारिणी से संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई गई।
युवा नेतृत्व पर बढ़ी उम्मीदें
इस चुनाव में युवा और अनुभवी नेतृत्व का संतुलन प्रमुख रहा। अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल की जीत के बाद युवा अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं का मानना है कि नई टीम आधुनिक सोच और अनुभव के समन्वय के साथ बार की कार्यप्रणाली में सुधार, अधिवक्ता हितों की सुरक्षा और पेशेवर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम उठा सकती है।
विजयी प्रत्याशियों की सूची
अध्यक्ष
रजनीश सिंह बघेल
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ)
गौतम खेत्रपाल
उपाध्यक्ष (महिला)
माण्डवी भारद्वाज
सचिव
अनिल त्रिपाठी
सह सचिव
विजय कुमार साहू
सह सचिव (महिला)
आस्था शुक्ला
कोषाध्यक्ष
हर आशा पूरन सिंह भाटिया
क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ)
अमन पाण्डेय
क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला)
प्रज्ञा पाण्डेय
ग्रंथालय सचिव
राहुल कुमार मिश्रा
कार्यकारिणी सदस्य
1. अभिषेक पाण्डेय
2. त्रिवेणी शंकर साहू
3. आशुतोष मिश्रा
4. शरद मिश्रा
5. उज्जवल चौबे
6. लक्ष्मीन कश्यप
7. दीप्ति तिवारी



