India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Colombo Match

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो नजरें पिच पर जमी होंगी, जो पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। जिम्बाब्वे ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

मिस्ट्री स्पिनर्स के बीच होगी ‘जंग’

भारतीय टीम के पास वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के रूप में दो इन-फॉर्म स्पिनर हैं। वरुण की 95 किमी/घंटा की रफ्तार वाली साइडस्पिन इस ट्रैक पर कहर बरपा सकती है, खासकर बाबर आजम के खिलाफ, जो वरुण के सामने संघर्ष करते दिखे हैं। दिग्गज सुनील गावस्कर ने सलाह दी है कि भारत को अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल कर तीन स्पिनरों के साथ उतरना चाहिए।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक के रूप में एक नया ‘मिस्ट्री’ हथियार है। उनकी ‘पॉज एंड स्लिंग’ एक्शन ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। साथ ही अबरार अहमद अपनी गुगली और कैरम बॉल से भारतीय बल्लेबाजों को चौंकाने की क्षमता रखते हैं। अबरार के 34 विकेट उनकी इन्हीं दो घातक गेंदों की बदौलत आए हैं।

See also  IND vs WI : ईडन गार्डेन्स में आज करो या मरो की जंग, विजेता टीम को सेमीफाइनल में मिलेगी जगह, जानें हेड टू हेड आंकड़ें में किसका पलड़ा भारी…?

बारिश का अलर्ट

श्रीलंका के मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो-प्रेशर सिस्टम विकसित हो सकता है, जिसका असर सीधे कोलंबो के मौसम पर पड़ेगा। अनुमान है कि मैच वाले दिन बारिश की संभावना 90 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। यदि पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो टॉस में देरी, ओवरों में कटौती या डीएलएस नियम लागू होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान मैच शुरू होने से ठीक पहले का है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली वर्षा रणनीति और प्लेइंग इलेवन के चयन को प्रभावित कर सकती है।

अभिषेक की फिटनेस अपडेट का इंतजार


युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जो पेट की तकलीफ के चलते अभ्यास सत्र से दूर थे, अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला मैच से पहले ले सकता है।

See also  कल से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।