टीआरपी डेस्क। वैदिक ज्योतिष में ‘न्याय के देवता’ शनि और ‘साहस के कारक’ मंगल की चाल हमेशा से ही महत्वपूर्ण मानी गई है। 11 फरवरी 2026 को सुबह 9:01 बजे एक अत्यंत प्रभावशाली ज्योतिषीय संयोग बना है। शनि (जो वर्तमान में मीन राशि में हैं) और मंगल (जो अपनी उच्च राशि मकर में हैं) के बीच 45 डिग्री का अर्धकेंद्र योग निर्मित हुआ है।

मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होकर ‘रूचक राजयोग’ भी बना रहे हैं। शनि और मंगल के इस दुर्लभ तालमेल से कुछ विशेष राशियों के जीवन में करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा के नए आयाम खुलने वाले हैं।

इन 3 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

  1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और वे आपके कर्म भाव में उच्च के होकर बैठे हैं। नौकरी में पदोन्नति (Promotion) और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और धन संचय में सफलता मिलेगी। आपका उत्साह आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।

  1. कर्क राशि
See also  Horoscope 19 September 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल…

कर्क राशि वालों के लिए यह योग पेशेवर जीवन में शानदार परिणाम लेकर आया है।आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके निर्णयों पर भरोसा करेंगे। वेतन वृद्धि (Salary Hike) के संकेत मिल रहे हैं। घर में चल रहे कलह शांत होंगे और सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  1. धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग धन और वाणी के भाव पर असर डाल रहा है। आय के नए स्रोत (Sources of Income) खुलेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। व्यापारियों को निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे, हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की राय अवश्य लें।