गरियाबंद।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों के द्वारा डम्प किये गये हथियारों को बरामद किया है।

सरेंडर माओवादियों से मिल रहा सुराग

पिछले कुछ माह से नक्सलियों द्वारा आत्मसर्पण किया जा रहा है। सरेंडर माओवादियों से पूछताछ में सीपीआई माओवादियों के ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गरियाबंद मैनपुर के ग्राम बडेगोबरा सातमारी पहाडी में ऑटोमेटिक हथियार डंप करने का खुलासा हुआ था। इस जानकारी के बाद जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम ने 16 फरवरी को रवाना हुई थी। पहाडी का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ई-30 टीम ने माओवादियों द्वारा डम्प किये गये हथियार को जब्त किया।

ये हथियार हुए बरामद

2 नग एसएलआर, 1 नग इंसास, 1 नग 12 बोर, 03 नग एसएलआर मैग्जिन, 1 नग इंसास मैग्जिन, 28 नग जिंदा एलएलआर कारतूस को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत डेढ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान “आपरेशन विराट” के तहत 26 जनवरी के पहले गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों को आत्मसमर्पण/निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त हुई है।माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावनाओं को नगण्य करने में जिला पुलिस बल एक कदम और आगे बढी है।

See also  नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, ठेकेदार समेत 5 गिरफ्तार, आरोपियों में मप्र व यूपी के रहने वाले भी शामिल