रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का महत्वपूर्ण बजट 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी। वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट ‘ज्ञान-गति’ के बाद एक नई थीम पर आधारित होगा, जिसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों की समृद्धि का रोडमैप तैयार किया गया है।

2047 विज़न के अनुरूप तैयार हो रहा रोडमैप
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट’ की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। बजट में 2047 के लिए लॉन्ग टर्म प्लान के साथ-साथ शॉर्ट टर्म प्लानिंग का स्पष्ट रोडमैप भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वार्षिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की विकास यात्रा को दिशा देने वाला मार्गदर्शक साबित होगा।

बताया गया कि बजट 2026-27 की सबसे बड़ी खासियत प्रदेश के नगर निकायों में यातायात सुगम करना है। सरकार सभी बड़े नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में रिंग रोड बनाने की तैयारी में है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।

See also  कयासों के बीच पांच सीटों को लेकर रमन सिंह का आया बयान

खेलों के क्षेत्र में भी बड़े फैसले –

  • नवा रायपुर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • पखांजूर: नगर पंचायत में एक नए खेल परिसर की स्थापना होगी।
  • दुलदुला: यहाँ मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
  • सारंगढ़ व दुर्ग: इंडोर स्टेडियमों के नवीनीकरण और अधूरे कार्यों के लिए विशेष फंड जारी होगा।