Kalinga University: रायपुर। आपदा प्रबंधन विभाग, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित आपदा मित्र 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह प्रशिक्षण 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नगर सेना, रायपुर में संपन्न हुआ।

Kalinga University: कलिंगा विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने यह प्रशिक्षण सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा तथा मॉक ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Kalinga University: प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में उपेन्द्र किंडो, उप जिला दंडाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर), रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अजीत कुमार तोडेकर, सहायक ग्रेड-3 की उपस्थिति भी रही। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सहभागिता एवं अनुशासन की सराहना की। डॉ. हर्षा शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपदा के समय सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

See also  यहां है मां लक्ष्मी का गोल्डन टेम्पल' देश के 7 मशहूर 'लक्ष्मी मंदिर' जिनकी कृपा से होती है धनवर्षा

Kalinga University: इस अवसर पर आरकेसाहू (SDRF), मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों को सूचना देना अनिवार्य है, ताकि समय रहते प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Kalinga University: इन्हें मिले प्रमाण-पत्र

आपदा मित्र प्रशिक्षण में कलिंगा विश्वविद्यालय के जिन छात्रों को प्रमाण पत्र मिले उनमें आदिल अंसारी, प्रियांशु पाठक, ऋतांशु कुमार, रंजीत कुमार, शिवम धाबले, मो. शारिक, अंकित मनकू, नयन कुमार, सत्यन कुमार शर्मा, मृदुल अडिल अंसारी, सुजल कुमार चंद्रवंशी, देव साहू, प्रकाश कुमार, उमंग राज, आदित्य स्वरूप, कुमार तरुण, उद्धव कुमार, शिवांग मोहंती, स्वेती दत्ता, मो. कैफ खान, कृतिका काव्या, अंकित जैन, रंजन कुमारी, मो. अलीम शफी, दिवाकर गुप्ता, शुभांगन साहू और शुभांगी गौरे शामिल हैं।