टीआरपी डेस्क। PAK vs NAM : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान का सामना नामीबिया से हो रहा है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस ‘डू और डाई’ मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

बता दे कि भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं है। सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

प्लेइंग-11 से ‘बड़े सूरमाओं’ की छुट्टी
भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन का खामियाजा पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा है। टीम मैनेजमेंट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है। उनके अलावा अबरार अहमद को भी बेंच पर बैठना पड़ा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

See also  T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: भारत के मैचों का पूरा विवरण

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।


नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल।