टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त एक दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी (Peoples University) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे प्रबंधन और छात्रों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है।

ई-मेल में खौफनाक चेतावनी: “12:15 बजे होगा धमाका”

यूनिवर्सिटी प्रशासन को मिले इस धमकी भरे मेल में बेहद डराने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मेल भेजने वाले ने सीधे तौर पर जहरीले रसायनों के इस्तेमाल की बात कही है। मेल में लिखा गया है “आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर और स्टूडेंट्स को निकाल लें।” इस धमकी भरे संदेश में श्रीलंका के पूर्व उग्रवादी संगठन LTTE का भी नाम लिया गया है और अंत में ‘अल्लाह हू अकबर’ लिखा गया है।

See also  BIG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची…

सुरक्षा के मद्देनजर कैंपस को कराया गया खाली

धमकी की सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। बम निरोधक दस्ता (BDDS) और स्निफर डॉग्स की टीम बिल्डिंग के हर कोने की जांच कर रही है। पुलिस की साइबर टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह मेल कहां से और किस आईपी एड्रेस (IP Address) से भेजा गया है।

क्या यह केवल एक ‘हॉक्स कॉल’ है?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देशभर में हाल के दिनों में कई बड़े संस्थानों को इस तरह के फर्जी धमकी भरे मेल (Hoax Mails) मिले हैं। हालांकि, सायनाइड और LTTE का जिक्र होने के कारण पुलिस इसे हल्के में नहीं ले रही है। जब तक पूरी बिल्डिंग की जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

See also  बिग डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental अब रिलायंस का, 729 करोड़ रुपए में सौदा