टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। दिनभर चलने वाले प्रशासनिक कार्यक्रमों के बाद वे शाम 6.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य जाणता राजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज

रायपुर के कलेक्टर गार्डन में आज दोपहर 1 बजे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किसानों पर प्रभाव और धान की अंतर राशि 3286 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान रहेगा। बैठक में आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहयोग केंद्र में सुनेंगी समस्याएं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगी। वे दोपहर में आम जनता और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगी।

See also  CG News: सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर रवाना, दिल्ली में नेताओं से मुलाकात, फिर जापान और दक्षिण कोरिया के लिए भरेंगे उड़ान

असम दौरे से लौटेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम के तीन दिवसीय चुनावी प्रवास के बाद आज रायपुर वापस लौटेंगे। उन्हें लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।

सीए रश्मि वर्मा बनीं आईसीएआई रायपुर की नई अध्यक्ष

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रायपुर शाखा के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सीए रश्मि वर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। वे रायपुर शाखा की पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल कर रही हैं। नई टीम में सीए रवि जैन उपाध्यक्ष, सीए ऋषिकेश यादव सचिव और सीए शीतल काला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित होगा, जिसमें सीए पंकज शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

See also  Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे रायपुर के युवा