रायपुर। डी एड अभ्यर्थियों को नया रायपुर स्थित आंदोलन स्थल से पुलिस प्रशासन ने जबरन हटाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की, उन्हें छीना-झपटी की और फायर ब्रिगेड से पानी का बौछार किया। इस घटना में 4 अभ्यर्थी बेहोश हो गए और उन्हें अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

इस घटना के बाद में पुलिस ने आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया, और उन्हें सेंट्रल जेल ले गई। इधर आंदोलनकारियों के समर्थन में कांग्रेस आगे आई है, और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने जेल परिसर में आंदोलनकारियों से चर्चा की।


अभ्यर्थियों की मांग है कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएं। उनका कहना है कि वे महीनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

See also  रसोई गैस की कालाबाजारी : राजधानी के आउटर के होटल रेस्टोरेंट में छापा, 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त