T20 India vs Netherlands: अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेले गए इस मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया।
हार्दिक ने मैच के दौरान 30 रनों की पारी खेली और एक बड़ा मुकाम अपने नाम कर लिया। इस 30 रनों की पारी के साथ हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले और 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं।
T20 India vs Netherlands: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 66 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।
194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों को कड़ी टक्कर दी और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। हालांकि, वे मैच को 17 रनों से हार गए।



