रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा राज्य के राजस्व का मुख्य आधार है और इसकी सुरक्षा व प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, डायमंड, गोल्ड और लिथियम जैसे बहुमूल्य संसाधनों के संरक्षण के लिए ईमानदारी और निष्ठा सबसे जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया कार्यबल खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खनिज विभाग न केवल आय का स्रोत है, बल्कि राज्य की आर्थिक रीढ़ भी है। उन्होंने नवनियुक्त निरीक्षकों को खनिज राजस्व वृद्धि में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

32 खनिज निरीक्षकों की हुई नियुक्ति

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की थी। खनिज साधन विभाग ने आज 19 फरवरी 2026 को कुल 32 निरीक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए, जिनमें से 30 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

See also  जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को 'ग्रीन लीफ अवॉर्ड', मुख्यमंत्री ने पर्यटन बोर्ड को सौंपा पुरस्कार