रायगढ़। जिले की पुलिस ने किक्रेट सट्टा खिलाने वाले 7 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोलकाता के होटल में बैठकर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा को ऑपरेट कर रहे थे। इनके कब्जे से सट्टा का सेटअप भी जब्त किया गया है।

जिले में हाल ही में पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

दरअसल, पिछले साल कुछ सटोरिये रायगढ़ जिले में पकडे गए थे। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये अपने अन्य साथी साहबाज निवासी तुरकापारा, मजहर निवासी तुरकापारा, फारख निवासी तुरकापारा, मन्नू / एजाज अहमद निवासी बीड पारा, धमेद्र शर्मा निवासी कोतरा रोड, मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी, अमित अग्रवाल के साथ मिलकर एक चैनल बनाकर छत्तीसगढ कोलकत्ता में मोबाइल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपियों के विरूद्ध फरारी चालान पेश किया गया था। आरोपी रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

See also  एक्शन में ED: TMC सरकार के मंत्री सुजीत बोस सहित कई नेताओं के घरों पर छापेमारी

इसी बीच एसएसपी शशि मोहन को आरोपियों के कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क का संचालन करने की जानकारी मिली।

हावड़ा के होटल में सीजी पुलिस का छापा

एसएसपी ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया। पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा। आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली। आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन चलता था।

छापे में सट्टा का सेटअप जब्त

आरोपियों के कब्जे से 3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है। आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है।

See also  Bengal Elections: निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस से झड़प

गिरफ्तार स्थायी वारंटी

धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी को स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया।

पकड़े गए संदेही अंकित सराफ, अजीत विश्वास की संलिप्तता की जांच की जा रही है, जिसके बाद इनके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों के गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली (4) और थाना चक्रधरनगर के (5) कुल 9 स्थायी वारंट की तामिली की गई।

ये हैं गिरफ्तार सटोरिए

  1. धर्मेंद्र शर्मा पिता स्व0 देवी प्रसाद शर्मा उम्र 53 वर्ष पता रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
  2. शेख मोहम्मद शाहबाज पिता शेख मोहम्मद शमशेर उम्र 33 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
  3. मोहम्मद मजहर पिता मोहम्मद जहुर उम्र 35 वर्ष पता चांदनी चौक तुर्कापारा थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
  4. मोहम्मद फारूख पिता मोहम्मद आशिक उम्र 39 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0)
  5. रोहित बुटानी पिता मुकेश बुटानी उम्र 31 वर्ष पता कच्ची खोली सिंधी कालोनी थाना चक्रधरनगर कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
See also  पश्चिम बंगाल रवाना हुए भूपेश बघेल, इंडियन सेक्युलर फ्रंट में फूंकेंगे जान

जब्त संपत्ति

नकदी 3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर

कुल करीब – 6 लाख 50 हजार रूपये ।

आरोपियों के साथ पकड़े गए

  1. अंकित सराफ पिता विनोद सराफ उम्र 34 वर्ष पता पैलेस रोड कोष्टापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ0ग0)
  2. अजीत विश्वास पिता रंजन विश्वास उम्र 35 वर्ष पता गोगा मंदिर चैक थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ0ग0)