Breaking: नई दिल्ली। दिल्ली भारत मंडपम में एआई सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। बाकी 7 प्रदर्शनकारियों को लेकर दबिश दी जा रही है। करीब 15 से ज़्यादा वीडियो क्लिप्स के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार प्रदर्शनकारियों के फोन बंद हैं।

Breaking: जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विकास चिकारा से संसद मार्ग थाने में पूछताछ की है। चिकारा का कहना है कि हम यूथ कांग्रेस के दफ्तर से कहीं जाने के लिए बाहर निकले थे तभी बीच रास्ते से पुलिस ने हमें हिरासत में लिया और थाने ले आई है।

Breaking: इन बिंदुओं पर जांच कर रही दिल्ली पुलिस

1.प्रदर्शनकारी मंडपम तक कैसे पहुंचे?
2.पहले कहां रुके हुए थे?
3.दिल्ली कब आए?
4.अगर गाड़ियों से आए, तो गाड़ियां किसकी थीं?
5.पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही
6.हंगामा करने से पहले उन्होंने मोबाइल पर किन-किन लोगों से बात की?
7.टी-शर्ट दिल्ली में प्रिंट हुई या दिल्ली के बाहर?
8.टी-शर्ट प्रिंट कराने के पैसे किसने दिए?
9.काली छतरी लेकर अंदर घुसने की योजना किसकी थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया?
10.जो लोग पकड़े गए- क्या वो यूथ कांग्रेस के सदस्य हैं?
11.हंगामा करने की योजना खुद की थी या किसी के कहने पर ये किया?

See also  Thiruvananthapuram Corporation Elections: तिरुवनंतपुर में NDA की जीत से PM मोदी का जोश हाई, कहा- Thank you Thiruvananthapuram! केरल के लिए ऐतिहासिक पल