Exam student healthy diet and energy drinks.

टीआरपी डेस्क। फरवरी-मार्च का समय बच्चों और पेरेंट्स दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। क्योंकि ये समय होता है उनके सालभर की पढ़ाई के असेसमेंट का। इस समय बच्चे हैं थोड़ा विचलित रहते हैं ऐसे में बच्चों की मानसिक थकान दूर करने के लिए सही खान-पान सबसे जरूरी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि भारी भोजन के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर एनर्जी ड्रिंक्स बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त को दोगुना कर सकते हैं।

परीक्षा के तनाव के कारण बच्चों की सेहत अक्सर बिगड़ जाती है। घर पर उपलब्ध बादाम, केला और चुकंदर जैसे पारंपरिक संसाधनों का सही उपयोग कर माता-पिता अपने बच्चों को बिना किसी साइड इफेक्ट के मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

परीक्षा के दौरान एकाग्रता बढ़ाने वाले खास पेय पदार्थ

परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए डाइट में इन ड्रिंक्स को शामिल करना फायदेमंद साबित होगा

  • बादाम वाला दूध: 5–6 भीगे हुए बादाम छीलकर पीस लें और इसे एक गिलास गुनगुने दूध में मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद डाल सकते हैं। रात को सोने से पहले इसे देना सबसे बेहतर है, क्योंकि यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।
  • केला और खजूर शेक: 1 पका केला और 2–3 बीज निकाले हुए खजूर को एक गिलास दूध के साथ ब्लेंड करें। यह शेक सुबह पढ़ाई से पहले या ब्रेक में देने पर तुरंत एनर्जी देता है और थकान दूर करता है।
  • गाजर-चुकंदर जूस: 1 गाजर, ½ चुकंदर और थोड़ा नींबू रस मिलाकर जूस तैयार करें। यह शरीर में खून की कमी दूर करने और दिमाग तक ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद करता है।
  • नारियल पानी: परीक्षा वाले दिन सुबह नारियल पानी देना काफी फायदेमंद रहता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और मानसिक थकान को कम करता है।
  • कोको-बादाम ड्रिंक: एक गिलास दूध में 1 छोटा चम्मच कोको पाउडर और थोड़ा बादाम पाउडर मिलाकर हल्का गर्म करें। यह ड्रिंक बच्चों का मूड बेहतर करता है और एग्जाम स्ट्रेस (तनाव) को कम करने में प्रभावी है।
See also  सफेद बालों को लेकर सोशल मीडिया के दावों में कितनी सच्चाई? एक्सपर्ट्स से जानिए क्या दोबारा काले हो सकते हैं बाल