टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 22 फरवरी 2026 को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (RRTS) के पूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर अब पूरी तरह परिचालन में आ गया है। यह दुनिया का एक दुर्लभ और भारत का इकलौता ऐसा रूट है, जहाँ रीजनल रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले हजारों पेशेवरों और छात्रों के लिए यह ‘गेम चेंजर’ साबित होगा। नमो भारत की गति और मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलकर यात्रा के समय को 2-3 घंटे से घटाकर मात्र 55-60 मिनट कर देगी। छत्तीसगढ़ के लिए भी यह एक मॉडल है, क्योंकि भविष्य में रायपुर-दुर्ग-भिलाई जैसे कॉरिडोर के लिए इसी तरह की ‘रैपिड कनेक्टिविटी’ की योजनाएं प्रस्तावित की जा सकती हैं।

सराय काले खां से मोदीपुरम: अब सफर होगा सुपरफास्ट

आज के उद्घाटन के साथ ही कॉरिडोर के दो सबसे महत्वपूर्ण हिस्से शुरू हो गए हैं। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किमी का हिस्सा, मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किमी का हिस्सा और
सराय काले खां इस कॉरिडोर का मुख्य ‘ओरिजिनेटिंग स्टेशन’ है, जो अब यात्रियों के लिए पूरी तरह खुल गया है।

See also  सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर सुनवाई: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद रखी दलीलें, चुनाव आयोग से जवाब तलब

“क्रांतिकारी दौरा”: सीएम योगी ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए इसे भारत के बुनियादी ढांचे के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह परियोजना 145 करोड़ भारतीयों के जीवन को आसान और सरल बनाने के पीएम मोदी के संकल्प का हिस्सा है। उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी उपस्थित रहे।