टीआरपी डेस्क। माओवादियों के खत्म करने के सुरक्षा बलों के ऑपरेशन कगार के तहत नक्सलियों को एक बड़ा झटका लगा है। माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता तिप्परी तिरुपति उर्फ देव जी और केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजिरेड्डी समेत 16 अन्य माओवादियों ने तेलंगाना के एसआईबी के सामने 22 फरवरी को आत्मसमर्पण किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं को अगले दो दिनों में सार्वजनिक रूप से पेश किया जाएगा। बता दें कि 31 मार्च तक माओवादी आंदोलन खत्म करने के लिए सुरक्षा बल नक्सली लीडर्स की घेरा बंदी कर रहे हैं।

लगातार मुठभेड़ों और प्रमुख नेताओं के आत्मसमर्पण से माओवादी आंदोलन अब अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है। 2021 में रामकृष्णा की मुठभेड़ के बाद माओवादी आंदोलन में खलबली मच गई थी, जिसके बाद हिडमा, संबाला केशव राव जैसे शीर्ष नेता भी मुठभेड़ में मारे गए। इसके बाद आशन्ना, मल्लोजुला वेणुगोपाल और अन्य नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है।

See also  Networkless Village : Digital India Mission पर सवाल उठाता मंजर ! ऐसा गांव जहां जंगलों में जाकर करवाना पड़ता है e-KYC, देखें वीडियो…