कांकेर। माओवादी मल्लेश ने कांकेर जिले में बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण किया। उसने एके 47 हथियार के साथ छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप में पहुंचकर समर्पण किया। मल्लेश माओवादी संगठन में डीवीसीएम था। उसने बीएसएफ की सेक्टर के जी ब्रांच एवं कमांडेंड राघवेंद्र सिंह 94 वाहिनी BSF के सामने हथियार डाले। वह ग्रामीणों के साथ आया था।बताया जा रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मल्लेश से चर्चा की और उसे मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। इन सभी की मेहनत रंग लाई और मल्लेश ने  हथियार लेकर छोटेबेठिया में समर्पण किया।

See also  छत्तीसगढ़: जमीन की नकल निकालने का रेट 5 हजार, रिटायर्ड आर्मी जवान से रिश्वत लेते महिला पटवारी का VIDEO वायरल, सस्पेंड