Kalinga University Raipur: रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में आज शिवनाथ ब्लड सेंटर, रायपुर के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन चीफ प्रॉक्टर कार्यालय एवं खेल विभाग द्वारा किया गया।

Kalinga University Raipur: रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ एवं सायं 5:00 बजे तक चला। शिविर के दौरान कुल 180 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।

Kalinga University Raipur: इस अवसर पर शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र एवं ईयरपौडस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कुलपति डॉ. आर. श्रीधर, डॉ. लिंसी रॉय (हेड एचआर एवं उप कुलसचिव), डॉ. राहुल मिश्रा (डीन अकादमिक अफेयर्स एवं नियंत्रक परीक्षा) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Kalinga University Raipur: यह शिविर डॉ. ए. विजयानंद (चीफ प्रॉक्टर), डी. कालीदास (खेल निदेशक) तथा डॉ. संजीव यादव (खेल अधिकारी) के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
Kalinga University Raipur: बता दें कि कलिंगा विश्वविद्यालय सदैव सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हित में निरंतर योगदान देता रहेगा।



