CG Transfer News : रायपुर। प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के कलेक्टर गौरव सिंह ने राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत बाबुओं को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है।

CG Transfer News : जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट और चपरासियों के तबादले किए गए हैं। सबसे अधिक तबादले रायपुर तहसील कार्यालय से हुए हैं, जहां से 9 क्लर्कों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें 7 सहायक ग्रेड–3 और 2 सहायक ग्रेड–2 शामिल हैं। आदेश में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में दो एसडीएम सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, यहां देखें किसके-किसके नाम