टीआरपी डेस्क। गरियाबंद जिले के बोरिद गांव के पास स्थित एक राइस मिल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल की है। जहां परिसर में रखी धान की बोरियां और खाली बारदाने कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते गोदाम का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने धुएं का गुबार उठता देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का धान और अन्य सामग्री नष्ट हो गई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद मिल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

See also  272 दिनों से विधवा महिलाओं का प्रदर्शन जारी : पर अब तक नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति, अब मंत्रालय का घेराव करेंगी महिलाएं

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।