रायपुर। राज्य शासन ने कवर्धा जिले के गांव गदहाभाठा का नाम बदलकर ‘सोनपुर’ अधिसूचित कर दिया है। इस संबंध में राज्य मंत्रिमंडल ने 4 जून 25 को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 फरवरी को मंजूरी दी थी। तदनुसार सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है।इसकी सूचना भारत के महासर्वेक्षक देहरादून को भी दे दी गई है।

कबीरधाम जिले के ग्राम गधहाभाटा का नाम सोनपुर होने के ऐतिहासिक फैसले से ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। गांव के नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से कवर्धा स्थित सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट कर इस निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। 

इसी तरह बोड़ला ब्लाक के ग्राम पंचायत चंडालपुर का नाम बदलकर चन्दनपुर किया गया है।

See also  नए साल के जश्न में बारिश डाल सकती है खलल, कई राज्यों में बरसात का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ का हाल