Kalinga University: रायपुर। राजधानी रायपुर के कलिंगा विश्वविद्यालय के यंग इंडियंस और योगा क्लब के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर बॉडी बियॉन्ड बॉडी और एक्सपर्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार 25 फ़रवरी 2026 को किया गया। कार्यशाला डॉ. अनिल गुप्ता डीन, विज्ञान संकाय डॉ. अनजानेलु बेंदी ने पौधा देकर डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. स्मृति सिंह और यंग इंडियंस के हेल्थ चेयर अंकित गोयल का स्वागत किया।

Kalinga University: डॉ. अनिल गुप्ता ने फैकल्टी और स्टूडेंट को संबोधित करते हुए बताया – जीवन में प्रगति के लिए मानसिक रुप से स्वस्थ होना आवश्यक है जो वैदिक विज्ञान का भाग है, इसका समाधान भी वैदिक विज्ञान में है। शरीर एक मशीन है और इसके अंग मशीन के कई भाग हैं। पर्सनालिटी हमें एक दूसरे से अलग दिखाती है लेकिन हम दूसरे जैसा बनना चाहते हैं और अपने गुण भूल जाते हैं जो हमारी प्रगति में सहायक है। 20 प्रतिशत फिजिकल है और 80 परसेंट मेटा फिजिकल है। मन एक सॉफ्टवेयर है और दिमाग़ कंप्यूटर है।

See also  सीबीएसई एवं आईसीएसई कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भव्य टॉपर्स फेलिसिटेशन समारोह 5.0 का आयोजन करेगा कलिंगा विश्वविद्यालय

Kalinga University: डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि अधिकतम समस्याएं मानसिक है ना कि शारीरिक। पॉवर ऑफ़ सब कॉन्सेयस माइंड को समझना होगा, इसे कोई हाईजैक ना कर ले। सोशल साइट पर स्टडी करने लोग जाते हैं लेकिन किसी विज्ञापन को क्लिक कर अनचाहे धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। पेन और प्लेजर के बीच माइंड हाई जैक हो जाता है इसलिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए। राइट और रॉंग के द्वारा ब्रेन काम करता है।

Kalinga University: पॉवर चेक सेशन में डेमो दिखाया

स्टूडेंट के साथ एक्सपर्ट ने पॉवर चेक सेशन लिया, डेमो दिखाया। एक्सपर्ट ने स्टूडेंट को भिन्न-भिन्न प्रकार का नाश्ता दिखा कर चॉइस पूछा, चॉइस बताते ही फिजिकल स्ट्रेंथ कम हुआ। कुछ ही देर पहले जैसी स्ट्रेंथ वापस दिखाई देने लगी। डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया – बायो इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड को प्रभावित करने वाले तत्वों के संपर्क में आने से ऐसा होता है।

Kalinga University: यंग इंडियंस कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश वैष्णव, योगा क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय जैन, हेल्थ स्टूडेंट चेयर सौम्या और को चेयर अपर्णा नेताम ने वर्कशॉप को संचालित किया। इस दौरान डॉ. स्मिता प्रेमानन्द, डॉ. सुनील टाइगर, देव कुमार और फॉरेन्सिक साइंस और मीडिया स्टूडेंट्स वर्कशॉप में उपस्थित रहे।

See also  Youth Festival : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज, पहले दिन रहा मुख्य मंच मांदर की थाप पर थिरकते कलाकारों के नाम