टीआरपी डेस्क। कल यानी 1 मार्च 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। भारतीय रेलवे द्वारा पुराने UTS ऐप को बंद करने से लेकर डिजिटल भुगतान और मैसेजिंग ऐप्स की सुरक्षा के लिए सरकार नए कड़े प्रावधान लागू कर रही है।

रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव: अब केवल ‘RailOne’ ऐप


रेलवे ने अपने पुराने UTS ऐप को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। 1 मार्च से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को RailOne (रेलवे का नया सुपर ऐप) का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। पुराने ऐप में मौजूद R-Wallet का बैलेंस भी नए ऐप में माइग्रेट करना होगा।

UPI और डिजिटल सुरक्षा

डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए अब बड़े ट्रांजैक्शन पर सिर्फ UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा। नए नियमों के अनुसार, उच्च राशि के ट्रांसफर के लिए बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक) या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है, ताकि साइबर धोखाधड़ी को रोका जा सके।

See also  Rule Change : आज से UPI के नए नियम समेत कई अहम नियमों को किया गया लागू, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

सिम बाइंडिंग: सिम निकाला तो WhatsApp बंद

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सिम बाइंडिंग नियम लागू किया जा रहा है। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स तभी चलेंगे जब संबंधित सिम कार्ड उसी फोन में मौजूद होगा। अगर फोन से सिम निकाला गया, तो ये ऐप्स वाई-फाई या हॉटस्पॉट पर भी काम नहीं करेंगे।

रसोई गैस और ईंधन की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 मार्च को भी तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव की संभावना है।