Raipur City News: रायपुर। होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में जिला और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक ली। जिसमें कई समाजों के प्रमुख नागरिक शामिल हुए।

Raipur City News: बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे ने बताया कि, शहर में निर्धारित स्थलों पर मुरूम डलवाई जा रही है। साफ-सफाई, बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। डामर सड़कों, बिजली के तारों और टेलीफोन खंभों के नीचे होलिका दहन पर रोक रहेगी। अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

Raipur City News: कानून व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, सड़कों पर डीजे लगाना प्रतिबंधित रहेगा और यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा। नशे में उत्पात मचाने, तेज रफ्तार वाहन चलाने, 3 सवारी बैठाने, खुली जीप में हुड़दंग करने और जबरन चंदा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  नागरिकता बिल पर असम में बवाल, कई ट्रेनें रद्द, बुलाई गई आर्मी

मुखौटा लगाकर घूमने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

Raipur City News: सौहार्द और सहयोग की अपील

नगर सेना की तरफ से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। होली प्राकृतिक रंगों और गुलाल से खेलने की सलाह दी गई है, जबकि पेंट, कीचड़ और हानिकारक पदार्थों के उपयोग पर रोक रहेगी। धार्मिक स्थलों पर रंग न डालने और किसी के घर पर जबरन रंग न फेंकने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने सभी समाज प्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।