रायपुर। राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य पद पर पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और प्राधिकरण की वर्तमान कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान राजीव श्रीवास्तव ने राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की चल रही गतिविधियों, प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करना है। साथ ही आम नागरिकों का पुलिस तंत्र पर विश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि पूर्व आईपीएस राजीव श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पुलिस के पांचवें महानिदेशक (डीजी) बनाये गए थे। 1987 बैच के आईपीएस श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति के महज 15 दिन पहले पदोन्नत किया गया है। पुलिस बताया जाता है कि श्रीवास्तव राज्य सेवा से आईपीएस कैडर में पदोन्नत होने वाले छत्तीसगढ़ के पहले अफसर रहे, जो डीजी रैंक तक पहुंचे।

See also  CG News : आज रेलबंदी को लेकर DRM दफ्तर घेरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, अब तक 109 ट्रेनों को बंद करने का लगा आरोप