CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर शाम अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका दिया गया है। राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने के बाद फूलोदेवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मुलाकात की, और उनका आशीर्वाद लिया।

CG News: प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की गुरुवार 5 मार्च अंतिम तिथि कल है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव है। जिसके बाद संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनी है और इसकी घोषणा कर दी गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों में 3692 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति से भी पद भरेंगे